श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 2026 को भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन
लखनऊ।
श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार व शनिवार को दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ रोजगार के अवसर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बैंकिंग, बीमा, रिटेल, आईटी एवं फिनटेक क्षेत्रों की कई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें बंधन बैंक, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, लुलु मॉल, पॉलिसी घर, नेटएम्बिट, द क्राफ्टर्स, कनोवटिक, HDFC लाइफ और स्पाइडरवेला टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड शामिल हुई।
लगभग 500 विद्यार्थियों ने इस ड्राइव में भाग लिया, जिनमें से करीब 106 का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। संस्थान की डायरेक्टर डॉ. ज्योति सिंह ने कहा,
“हमारा लक्ष्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाना है।” संस्थान के डीन प्रो. विवेक मिश्रा ने कहा, “यह प्लेसमेंट ड्राइव हमारी शिक्षा और उद्योग सहयोग की सफलता का प्रमाण है।”

