कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर बरई पारा के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार साइकिल समेत बुजुर्ग को करीब 50 मीटर तक घसीटती रही।घटना की सूचना पर स्थानीय लोग व ग्राम प्रधान हृदेश यादव ने डायल 112 और एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस लगभग आधे घंटे बाद पहुंची और घायल को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है।आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *