चौरासी कोसी,चौदहकोसी, आवास विकास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण की प्रगति की डीएम ने किया समीक्षा

चौरासी कोसी,चौदहकोसी, आवास विकास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण की प्रगति की डीएम ने किया समीक्षा

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर )

अयोध्या।जनपद में संचालित चौरासीकोसी, चौदहकोसी, आवास विकास परिषद एवं रिंग रोड परियोजनाओं के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण एवं प्रतिकर भुगतान की प्रगति के संबंध में एक आवश्यक समीक्षा बैठक डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।बैठक में रिंग रोड एवं आवास विकास परिषद से संबंधित अवशेष ग्रामों के अभिनिर्णय किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अभिनिर्णित ग्रामों में प्रभावित काश्तकारों को अवशेष धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है, वहाँ वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू .अ.) कौशल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमित भट्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *