आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने रेल मित्र अभियान के तहत किया जागरूक

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने रेल मित्र अभियान के तहत किया जागरूक

अयोध्या।आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अयोध्या कैंट, हरीश कुमार शाही के निर्देशन में आरपीएफ कांस्टेबल देशराज व टीआरडी कर्मी के साथ रेल मित्र अभियान के तहत सोमवार को अयोध्या कैंट–फतेहगंज–आचार्य नरेंद्रदेव-हैदरगंज-बेनीगंज सेक्शन* में पत्थरबाजी की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।इस मौके पर उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे बसे लोगों, राहगीरों व बच्चों , स्कूली छात्रों आदि को को रेलवे लाइन पर ना आने, रेल लाइन क्रॉस ना करने, लाइन के किनारे पतंग बाजी ना करने तथ पोलो व उनके इंसुलेटर पर एवम् आने जाने वाली ट्रेनों पर पत्थर न मारने बाबत समझाया गया l परिजनों तथा उनके बच्चों को पतंग उड़ाने से रेलवे लाइन के ऊपर हाईवोल्टेज तार जिसमें 25000 वोल्ट की बिजली होने तथा फंस जाने पर ट्रेन की पिंटो में उलझ जाने के दुष्परिणाम से रेल तथा जनमानस की हानि, ट्रेनों का परिचालन करने वाले ड्राइवर व ट्रेन मैनेजर तथा यात्रियों को चोट लगने की प्रबल संभावना तथा रेल संपत्ति को होने वाले भारी नुकसान के बारे में जागरूक किया गया एवं उन्हें बताया गया कि यदि कोई ऐसा कार्य करता है तो वह कानूनी रूप से दण्डात्मक है यदि कोई ऐसा कार्य करता है तो उसको तुरंत रोके तथा उसके बारे में सूचना रेलवे सुरक्षा बल अयोध्या कैंट को दें।सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। ताकि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और होने वाले नुकसान से रेल तथा जनमानस को बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *