आयकर विभाग की टीम ने देहरादून, ऋषिकेश ,दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत जौहर, राज लुम्बा, मेहता ब्रदर्स, नट्स भाटिया,नवीन कुमार मित्तल व भू माफिया मितिन गुप्ता के ठिकानों व घरों पर रेड जारी है। वहीं सहारनपुर में टीम ने पांच व्यापारियों के यहां छापा मारा है। 10 गाड़ियों में पहुंची आयकर विभाग की टीम अभी मौके पर ही मौजूद है।
टीम ने पांच जगहों पर मारा
आयकर विभाग गाजियाबाद की टीम ने महानगर में तीन शहद व्यापारियों और एक सराफा कारोबारी सहित पांच जगहों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है करोड़ों रुपये के घपले का मामला है। आयकर विभाग की टीम करीब 10 से अधिक गाड़ियां सुबह पांच बजे सहारनपुर पहुंची, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई से महानगर के कारोबारियों में अफरातफरी मची है। जिन कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई हो रही है, उनमें कई प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते हैं।

