अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोती गई, बसपा कार्यकर्ता उग्र नई मूर्ति लगाने की माँग

अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोती गई, बसपा कार्यकर्ता उग्र नई मूर्ति लगाने की माँग

जौनपुर ,05 मार्च । यूपी के जौनपुर में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जन बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला लोगो को जानकारी मिली। घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर तिराहे स्थित अंबेडकर पार्क में हुई। इस घटना के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।
घटना की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे जौनपुर शहर की शांति भंग करने की कोशिश बताया।सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
वही इस मामले में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि बाबा साहब हम सभी लोगों के आदर्श हैं।इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है जो भी दोषी होगे उनके खिलाफ शक्त कार्यवाही किया जाएगा।
मौके पर पहुंचे बसपा के वरिष्ट नेता डॉ लाल बहादुर सिद्धार्थ ने कहा कि ये शहर का माहौल बिगाड़ने का काम किया गया है आज सुबह हम लोगों को हमारे देवता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के मूर्ति पर कालिख लगाने की सूचना मिली हैं जिलाधिकारी और प्रशासन से माग करते की तुरंत नई मूर्ति लगाए यहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे सही कराए पुलिस चौकी स्थापित करे।कल हम लोगों को जिलाधिकारी ने बुलाया है अगर बात नहीं बनती है तो हम आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *