अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक अशोक मार्ग स्थित कूल ब्रेक होटल में हुई जिसकी अध्यक्षता अवध प्रांत के अध्यक्ष संजय अवस्थी ने की इस अवसर पर महामंत्री जी सी त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जन्म जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यकारिणी के सदस्यों के मध्य विचार विमर्श के बाद बनाई गई जिसमें आर एस कॉम्प्लेक्स निकट एम आई रसल कोर्ट गोमती नगर विस्तार में भव्य तरीके से मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आरके मिश्रा संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, रागिनी अवस्थी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अवध प्रांत, आंचल शर्मा, आलोक प्रभाकर अवस्थी, हरिशचंद्र मिश्रा आदि सदस्यों ने भाग लिया तथा अपने-अपने विचार रखे। संगठन के विस्तार पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने विचार किया।

