– डा राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल सोशल वेल्फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित विराट कवि- सम्मेलन में नामचीन कवियों का होगा काव्य- पाठ
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन दोपहर 12.00 बजे से डॉ राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह के संयोजन में किया जा रहा है। आयोजक भाजपा नेता मनीष सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि कैसरगंज के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह होंगे। गोण्डा नगर के मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल सोसाइटी की ओर से पूर्वाहन 10:30 से 11:30 बजे तक नगर के गरीब असहाय वर्ग में कंबल वितरण किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे से आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ होगा। इस विराट कवि सम्मेलन में प्रदेश के नामचीन साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित कवियों में रामकिशोर (बाराबंकी), गजेंद्र प्रियांशी, प्रलयंकर (लखनऊ), नजर इलाहाबादी, कमलेश मौर्य मृदु, शशी श्रेया, हास्य – व्यंग के सशक्त हस्ताक्षर आशुतोष श्रीवास्तव (बहराइच), रामकरन मिश्र सैलानी (बरेली) एवं साहित्य – भूषण से सम्मानित शिवाकांत मिश्रा विद्रोही व सतीश आर्य एवं डॉ. संत शरण त्रिपाठी काव्य – पाठ करेंगे।

