अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट अटल जी की समाधि को शीश नवाकर श्राद्ध दीप करेंगे

अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट अटल जी की समाधि को शीश नवाकर श्राद्ध दीप करेंगे

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई पूर्व प्रधान भारत की समाधि पर विजय घाट दिल्ली मे तिथि अमावस 2 अक्टूबर 2024, को भागवत महापुराण का दसवां स्कन्ध और श्राद्ध दीपोत्सव गाय के घी के तैतीस दीपक प्रज्ज्वलित होगे समाथि पर किन्नरो द्वारा चित्रकूट मे भेंट की गयी चरण पादुकाये समाधि की परिक्रमा करेगी श्रीमद्भागवत कथा अटल जी की समाधि को समर्पित होगी. सनातन धर्म और अध्यात्मिक मानव वाद से संबोधन होगा भगवान बुद्ध की तपस्थली बोध गया बिहार की पावन मिटटी चित्रकूट की पादुकाये श्रीमद्भागवत गीता भारतीय ध्वज तिरंगे और सनातन ध्वज मे रखकर मानवता की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ मे भेजने का संकल्प लिया जाएगा. कथा वाचन पंडित श्री वी के मिश्रा जी अपने मुखार बिन्दु से करेंगे समाधि से अटल बिहारी वाजपेई के मानस पुत्र संजीव द्विवेदी एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ अध्यक्ष अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट अटल जी की समाधि को शीश नवाकर श्राद्ध दीप करेंगे सचिव मदन मोहन शर्मा उपाध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी एडवोकेट के साथ साथ साधु संत किन्नर समाज सेवी संस्थाये कवि गण भी उपस्थित रहेगे आयोजन अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट करेगी । अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम मंदिर निर्माण महान संवाहक सदस्य भी रहेगे सुशील कुमार तिबारी एडवोकेट सुप्रिम कोर्ट विनीत मिश्र एडवोकेट मनोज मिश्र दिल्ली हाई कोर्ट रावेद्र कुमार अग्निहोत्री उप ट्रस्टी देवेंद्र शुक्ल उप ट्रस्टी अरिमरदन उपाध्याय सुनील कुमार मिश्रा मंजू शर्मा विमलेश शर्मा अध्यक्ष समाज सेवी शोभा जी समाज सेवी दिल्ली आलोक सिह राखी सिंह दिल्ली समाज सेवी मंदिर निर्माण दिल्ली प्रमुख प्रेमा बुआ किन्नर राजवती किन्नर शोभानंद किन्नर आदि रहेगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *