अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध औचक जांच का आयोजन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न प्रकार की जांच प्रक्रियाओं को अमल में लाया जाता है | इसी क्रम में दिनांक 17.04.23 को मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध एक औचक जांच का आयोजन किया गया। इस जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 04652 ( अमृतसर – जयनगर हमसफ़र एक्सप्रेस स्पेशल ) की लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 3 वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खाने पीने का पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया | पूछताछ करने पर तीनों वेंडरो के पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया | अतः इन तीनों अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया | रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अधिकृत खानपान स्टाल व वेंडर से ही खानपान सामग्री ख़रीदे |किसी भी प्रकार असुविधा या शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 पर अथवा रेल मदद ऐप पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *