अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंशा पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.फहद ने लगातार दो बार के प्रधान ज़िले में समाजवादियों में चर्चित नाम अनुराग सिंह को राष्ट्रीय कमेटी में सचिव पद पर नामित किया है।इस अवसर पर पार्टी व अनुराग सिंह के समर्थकों में काफ़ी उत्साह है अनुराग सिंह ने भी पद से नवाजे जाने के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का , युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद का और अपने राजनैतिक गुरु पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा राहुल सिंह का आभार प्रकट करते हुए पार्टी को मज़बूत करने का संकल्प लिया और कहा है निश्चित ही नौजवान 2022 में अखिलेश जी को यूपी का युवराज बनाकर उत्तर प्रदेश को खुशहाली और उन्नति पर ले जाने का काम करेंगे।वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव जी द्वारा पूरे प्रदेश में किसान पटेल नौजवान यात्रा चलाकर जो जनजागरण अभियान चलाया गया आज उसी के दबाव में जुल्मी सरकार को झुकाने के साथ साथ किसानो की ख़ुशी के लिए जीत का काम किया है ऐसे आगे भी समाजवादी पार्टी हमेशा की तरह अखिलेश जी के नेतृत्व के किसानो नौजवानों महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ी जाती रहेगी।

