अमित बिंद के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी सरपतहा पुलिस परिजनों में आक्रोश

 

सुईथाकला । एक सप्ताह बाद भी अमित के हत्यारों तक सरपतहा पुलिस का हाथ नहीं पहुंच सका और अमित के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं जिससे परिजनों में पुलिस के रवैया के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। जहां पुलिस बच्चे को तालाब में डूबने से मौत मान रही थी वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई। और अमित के हत्यारों तक पहुंचने के लिए जांच पड़ताल में जुट गई है।

गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के बघरवारा गाॕव निवासी पवन विन्द का10वर्षीय लड़का अमित 26नवम्बर से गायब था|मामले मे सरपतहाॕ पुलिस नाबालिग के दादा प्रहलाद विन्द की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी| शक के आधार पर गांव के ही गांव के ही त्रिलोकी बिंदु को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है इसी दौरान गुरुवार की सुबह शौच के लिए गए लोगों को गाॕव के ही एक तालाब में लाश दिखायी पड़ी थी |लाश पायी जाने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार और थाना प्रभारी रवीन्द्र भूषण मौर्य दलबल के साथ मौके पर पहुॕचे|लाश निकाले जाने पर उसकी पहचान पूर्व में गुमशुदा नाबालिग अमित के रूप में हुई थी |जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया|अमित अपने माता पिता की सन्तानों तीन भाई एक बहन में तीसरे नंबर पर था|पुत्र की लाश पायी जाने की खबर पर जहाॕ माॕ परमिला बेसुध हो गयी वहीं खाड़ी देश सऊदी में रह रहे पिता पवन विक्षिप्त सा हो गया|गांव में लोग दबी जुबान नाबालिग की हत्या की भी आशंका जता रहे थे| फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया| इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है और उक्त बच्चे की हत्या किस कारणों से और कौन लोग किए हैं इसके बारे में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *