अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात उप मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष जोशी की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन
अयोध्या।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आदर्श एकेडमी की कक्षा तृतीय की छात्रा पल्लवी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद वहां पर मौजूद रेल अधिकारियों ने उनकी बेटी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुये सभी अधिकारियों ने एक स्वर में पल्लवी जोशी का उत्साह वर्धन किया।बता दें कि बेटी पल्लवी जोशी के पिता संतोष जोशी अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सहायक मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। सरल स्वभाव के धनी संतोष जोशी ने बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।बताते चलें कि कल बुधवार को आयोजित की गई प्रश्नोत्तरी व पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी हुए सभी छात्राओं को सहायक मंडल अभियंता संजय मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण के उपरांत प्रशस्ति पत्र तथा पदक के साथ सम्मानित किया गया।इस मौके पर सभी विजेताओं का वहां पर मौजूद अधिकारियों व लोगों ने उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अयोध्या कैंट पी.आर मीणा, मुख्य टिकट निरीक्षक अभिमन्यु सिंह,प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही के अलावा रेलवे के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

