अयोध्या: ख़ास ख़बर जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या: ख़ास ख़बर जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा थाना को0 अयोध्या व थाना तारुन पर पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे कुल 02 अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित किया गया है जिनका विवरण निम्नवत है-*

*थाना को0 अयोध्या पर पंजीकृत मु0अ0सं0 683/2025 धारा 109(1) बीएनएस* में फरार चल रहे अपराधी *मोहित तिवारी पुत्र स्व0 कश्मीरी लाल तिवारी निवासी कनीगंज थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या* की गिरफ्तारी हेतु *25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।*

*थाना तारुन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/2024 धारा 419,420,467,468,471 भादवि* में फरार चल रहे अपराधी *पंकज निषाद उर्फ गोलू पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी जल्दीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ* की गिरफ्तारी हेतु *15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
।।,।।।।।।।।।।।।,।।।।।।।,।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
अयोध्या:रौनाही थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा*।

*एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की दी जानकारी*।
*हत्या के आरोप में मृतक के दो दोस्त गिरफ्तार*।
मृतक की पहचान शुभम रावत के रूप में हुई, जो खानपुर गांव, थाना खंडासा का निवासी था।
आरोपी अंकुर पांडे ने शुभम की शादी की फोटो उसकी पुरानी प्रेमिका को भेजी थी।
फोटो भेजने से प्रेमिका नाराज हुई और शुभम से अलग हो गई, जिससे विवाद बढ़ा।
दूसरे आरोपी गिरीश रावत से भी शुभम का पूर्व में विवाद चल रहा था।
26 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने फोन कर शुभम को बुलाया और शराब पिलाई फिर बाँके से सिर पर वार कर हत्या की गई और शव को सरयू नदी में फेंक दिया गया।
पहले घटना को डूबने का मामला बताया गया, लेकिन कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।,।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
*बढ़ती ठंड को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश*

*भीषण शीतलहर को लेकर सभी 12वी तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के निर्देश*

*ICSE,CBSE, UP इत्यादि बोर्ड के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के दिए निर्देश*

*शीत लहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण शील रहें: सीएम*

*सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम*

*कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम*

*सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी : सीएम*
।।।।।।,।।।।।,।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
*कल से शुरू हो रहा है माघ मेला*

*44 दिनों तक चलेगा माघ मेला-2026, 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना*

*800 हेक्टेयर में फैला है माघ मेला क्षेत्र, घाटों की बढ़ाई गई है 50% लम्बाई*

*AI सर्विलांस , रीयल टाइम मॉनिटरिंग से होगा भीड़ व सुरक्षा मैनेजमेंट*

*माघ मेला-2026 में पहली बार ऐप आधारित बाइक टैक्सी, क्यूआर कोड और हाई-टेक सुविधाएं*

*मेला क्षेत्र में होगा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, माघ मेला बनेगा ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज मॉडल*

*16,650 शौचालय, 3300 सफाई मित्र 24×7 होंगे तैनात*

*अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्ती, सोशल मीडिया सेल रखेगी पैनी नजर*

*मेला क्षेत्र में दिखेगी 19वीं-20वीं शताब्दी के माघ मेलों के लोक अभिलेख और दुर्लभ पांडुलिपियां*

*माघ मेला-2026 में दिखेगी आस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, नवाचार और संवेदनशील प्रशासन की झलक*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *