अयोध्या में खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर निरीक्षण किया गया: कई प्रतिष्ठानों में मचा हड़कंप
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि द्वारा आज सहायक आयुक्त (खाद्य)II मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विभागीय प्रवर्तन दल ने 5 पनीर निर्माताओं/ विक्रेताओं पर छापे मारकर पनीर के 5 नमूने लिए। आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के प्रयोजन से चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत टीम ने (1) यादव डेरी, सोहावल चौराहा,
(2) मधुर मिलन स्वीट्स, बेकर एण्ड फ़ास्ट फ़ूड, सोहावल चौराहा
(3) अरफ़ात डेरी फतेहगंज
(4) रामा डेरी फतेहगंज
और (5) पराग डेरी, अयोध्या से पनीर के एक एक नमूने लेकर जाँच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये। अरफ़ात डेरी पर संदिग्ध गुणवत्ता का 109 किलो पनीर मूल्य रु
37000 तथा रामा डेरी पर 25 किलो पनीर मूल्य रु 7000/- कराया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार अभियोजन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। प्रवर्तन दल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फ़ूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किये गये तथा सम्बंधित जानकारियों के विषय में स्टीकर भी चस्पा कराये गये। प्रवर्तन दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण संतोष साहू, अजय सोनी, अनूप सिंह, जयदीप मौर्य एवं श्रीमती सुमित चौधरी सम्मिलित रहे।

