अयोध्या में जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार की उपस्थिति में विकास भवन स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार की उपस्थिति में विकास भवन स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया
अयोध्या डीकेयू लाइव ब्यूरो सुरेंद्र कुमार।अयोध्या लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जनपद में स्थित 54 फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की चार विधानसभाओं अयोध्या, बीकापुर, मिल्कीपुर व रुदौली तथा 55 अंबेडकर नगर लोकसभा निर्वाचित क्षेत्र की एक विधानसभा गोशाईंगंज की मतगणना प्रक्रिया को माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सकुशल संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार की उपस्थिति में विकास भवन स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर मतगणना प्रेक्षक श्री पी0 आकाश (विधान सभा अयोध्या, मिल्कीपुर व रुदौली), मतगणना प्रेक्षक श्री साहिन अली खान (विधान सभा बीकापुर व गोशाईंगंज), मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतगणना कार्मिक श्री ऋषिराज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री स्वाति शर्मा, डीआईओ एनआईसी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *