अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या में भी प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत 10926 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाभी प्रदान की गई। सोहावल ब्लॉक सहित गांव मुमताज नगर एवं
सभी ब्लाकों पर आयोजन किया गया। इस आयोजन के कार्यक्रम में विकास भवन के एनआईसी कार्यालय में सांसद लल्लू सिंह व डीएम अनुज झा ने लाभार्थियों को चाभी सौंपी गई।2020-21 में 11753 जिसमें 10660 आवास पूर्ण हुए थे। 2021-22 में 2526 आवास को मंजूरी दी गई थी। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 533 लाभार्थियों को आवास का लाभ। जिसमें 238 मकान पूर्ण कराये गये। 2 सालों में 14812 लाभार्थियों को लाभ मिला है। वही सोहावल ब्लॉक गांव मुमताज नगर में मुख्य विकास अधिकारी अनीता द्वारा महिला लाभार्थी कुमकुम को चाबी प्रदान की गई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग का संवाद भी सुना गया। इस कार्यक्रम में मुमताज नगर के ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव पूर्व प्रधान शिव शंकर मौर्य और समाजसेवी कमलेश यादव मौजूद थे।

