*अयोध्या में रेलवे का सॉफ्टवेयर बेचने वाले 2 अरेस्टः चार साल से कर रहे थे अवैध टिकट का कारोबार*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार
अयोध्या में RPF टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर रेलवे का प्रतिबंधित गदर सॉफ्टवेयर बेचने एवं उपयोग कर रेलवे का तत्काल टिकट बेचने का आरोप है। आरोपियों के कब्जे से तत्काल टिकट व सॉफ्टवेयर बरामद किया गया है। अयोध्या धाम जंक्शन के आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर यशवंत सिंह के नेतृत्व में SI अरविन्द तिवारी व कॉन्स्टेबल गोविन्द ने सेमरी बाजार सुल्तानपुर से रेलवे का प्रतिबंधित गदर सॉफ्टवेयर बेचने व उपयोग करने के आरोप में प्रतीक कम्युनिकेशन के संचालक अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया।आरोपी IRCTC का एजेंट है। उसके कब्जे से 5200 रुपए का तत्काल टिकट व गदर सॉफ्टवेयर बरामद हुआ है। आरोपी का नाम पूर्व में आरपीएफ के हत्थे चढ़ा हैदरगंज बाजार निवासी पवन साहू ने नाम कबूला था। आरोपी रेलवे के अवैध टिकट के कारोबार में 40 साल से लिप्त बताया जा रहा है। अभी तक 7 लाख रुपए का तत्काल टिकट बनाने का आरोप है।वहीं दूसरी ओर आरपीएफ ने हैदरगंज बाजार में छापेमारी करके अर्जुन अग्रहरि को गिरफ्तार किया। अर्जुन किराना की दुकान पर टिकट बनाता था। कब्जे से 9200 रुपए का तत्काल टिकट बरामद हुआ है। आरपीएफ इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया-आरोपियों के निशान देही पर सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों की तलाश की चल रही है, साथ ही दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

