अयोध्या में शांति सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद की नमाज
सुरक्षा का रहा व्यापक इंतजाम
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या, आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार और एसएसपी राजकरन नैय्यर ग्राउंड जीरो पर उतरकर कर रहे थे निगरानी।ड्रोन कैमरे से की जा रही थी निगरानी। सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने सिविल लाइन स्थित ईदगाह पहुंचकर लोगों से गले मिलकर दी ईद की बधाई। जिलाधिकारी ने बच्चों में चॉकलेट बाँटकर ईद की दी बधाई। नमाजियों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का किया धन्यवाद।

