अयोध्या मे आयोजित राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर एडीजी लखनऊ जोन ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों व अधिकारियो के साथ की बैठक

अयोध्या मे आयोजित राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर एडीजी लखनऊ जोन ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों व अधिकारियो के साथ की बैठक

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर )

अयोध्या।19 मार्च को राम जन्मभूमि मंदिर मे आयोजित कार्यक्रम मे आ रही राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।इस मौके पर उनके सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने मे पुलिस प्रशासन जुटी हुई है। इस दौरान किसी प्रकार की कोई चूक ना हो जाए इसे परखने के लिए बुधवार को एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार खुद राम जन्मभूमि मंदिर आये थे। इस मौके पर उनके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय, मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार एवं डीआईजी सोमेन बर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक श्रीराम जन्मभूमि परिसर के पीएफसी सभागार में आयोजित की गई।बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनिल मिश्रा, गोपाल,जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, प्रोटोकॉल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए।वही मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति का अयोध्या आगमन अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल, मार्ग व्यवस्था, पार्किंग, यातायात डायवर्जन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी को समस्त संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा यह भी ध्यान दिया जाए कि दर्शन करने आ रहे हैं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *