अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।
अयोध्या रामलला के मंदिर निर्माण की प्रगति की तस्वीर को ट्रस्ट ने जारी किया, छत निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। रामलला के भूतल के खंभों के ऊपर बीम के पत्थर रखें गये है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने नव निर्माण राम मंदिर की फोटो जारी किया है। सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी दी है।

