अयोध्या शहर लालबाग वार्ड के सभासद के कार्य की लोग कर रहे सराहना
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या जिले में जहां चारों तरफ योगी सरकार के विकास के कार्य को तेज किया है और 2023 तक लगभग कार्य पूर्ण करने का संकल्प लिया है वही सभी विभागों द्वारा कार्य को तेजी से कराया जा रहा है सड़क निर्माण हो रेलवे निर्माण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण हो नगर पालिका का कार्य हो सभी ने अपने कार्यों को जिम्मेदारी से पूर्ण रूप करने का संकल्प लिया है वही अयोध्या शहर के लक्ष्मी सागर वार्ड संख्या 48 की सभासद वकार अहमद के कार्य की सराहना वहां के लोग कर रहे हैं। सभासद वकार अहमद ने रेलवे विभाग के कार्य शुरू होने से लालबाग क्षेत्र में कई घर पानी की क्षेत्र में आ गए और कई घरों में पानी भी घुस गया था जिससे कई संक्रमित बीमारियां डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का डर था जिससे आम जन मानस को खतरा था। जिसकी रोकथाम करने के लिए सभासद ने 24 से 36 घंटे के अंदर उसे क्षेत्र से पानी पूरी तरह निकलवा कर और कई बीमारियों को फैलने से रोक कर बहुत ही बड़ा सराहनीय कार्य किया है।

