अवध कॉलेजिएट में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अवध कोलिजियट रामगढ़ कॉलोनी शाखा में रक्षा बंधन का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया गया ।
सीनियर छात्र -छात्राओं के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सभी सीनियर छात्रों ने बहुत उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया । स्कूल परिसर में भाई और बहन के बीच के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाया गया ।
विद्यालय के प्रबंधक श्री सर्वजीत सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच शाश्वत प्रेम का प्रसिद्ध त्योहार है। बहन और भाई के बीच स्नेह के बंधन को प्यार, देखभाल, खुशी और वादों के धागे के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनों द्वारा अपने प्यारे भाई की लंबी उम्र की कामना की जाती हैं। निदेशिका श्रीमति जतिँदर वालिया ने इस अवसर पर बच्चों को संदेश दिया कि धागे में एक बंधन भी होता है जो जिम्मेदारियों को साझा करने के आदर्शों के साथ-साथ भाई और बहन के प्यार भरे रिश्ते पर आधारित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *