अयोध्या। (डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज 02 सितम्बर, 2021 को विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 बी०कॉम० भाग-तीन का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। घोषित परीक्षाफल में सम्मिलित कुल 2734 परीक्षार्थियों में से 2609 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए है।इन परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.43 रहा है।परीक्षा में कुल सम्मिलित 1674 छात्रों के सापेक्ष 1580 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 94.38 रहा है जबकि कुल सम्मिलित 1060 छात्राओं के सापेक्ष 1029 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुई तथा उत्तीर्ण प्रतिशत 97.08 रहा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर बी०काम० भाग-तीन का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल एवं अंको का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

