अविवि ने सेमेस्टर परीक्षा केन्द्रों की जारी की अंतिम सूची,कोविड प्रोटोकॉल में बीए, बीएससी एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई जायेगी

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी एवं बी0कॉम प्रथम सेमेस्टर की 20 जनवरी से होने वाली परीक्षा को लेकर परीक्षा केन्द्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात जनपदों के कुल 424 परीक्षा केन्द्र बनाये है। इन केन्द्रों पर लगभग 1 लाख 96 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर में 1 लाख 56 हजार, बीएससी में 33 हजार एवं बीकॉम 6 हजार 600 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुपालन में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में स्नातक बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होगी। यह परीक्षा 20 जनवरी से प्रारम्भ होकर 12 फरवरी तक दो पालियों में कोविड प्रोटोकॉल में होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा केन्द्रों की सूची अपलोड कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *