अस्पताल ले जाते समय महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

देश की उपासना न्यूज़

जौनपुर/शाहगंज

पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा

प्रसव पीड़ा के दौरान आशा दीदी ने 102 नंबर एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही एंबुलेंस में एक बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सक के अनुसार जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ है। बतादें कि सुनीता यादव पत्नी देवेंद्र यादव  ग्राम कुवरदा निवासी के धर्मपत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को सूचना दी, आशा दीदी ने  एंबुलेंस से लेकर गर्भवती महिला को अस्पताल जा रही थीं। हॉस्पिटल पहुँचने से पहले रास्ते मे एक बच्चे को जन्म दी, यह जानकारी सुनते ही घर में खुशहाली का ढोल बजने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *