आईजीआरएस में लगातार विगत पांच माह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा थाना पचदेवरा: इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। हरदोई में पचदेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की बैठक की। साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी में थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा शासन व उच्चाधिकारी से प्राप्त सभी आदेशो व निर्देशो से अवगत कराया गया तथा निर्देशित किया कि शासन व उच्चाधिकारीगण से प्राप्त आदेशों-निर्देशों क्रम में साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करें। कहा कि थाने पर आने वाले पीड़ित लोगों की समस्या को त्वरित कार्यवाही कर निस्तारित किया जाये तथा जनता से अच्छा व्यवहार किया जाये। थाना क्षेत्र में मौजूद आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियो का सत्यापन कर उनकी सक्रियता के आधार पर उनके विरूद्ध कठोरात्मक कार्यवाही की जाये। थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल द्वारा अधीनस्थ कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्र में घूम फिर कर साइबर सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करे तथा किसी भी प्रकार की साइबर सम्बन्धित ठगी होने पर उसकी शिकायत 1930 नम्बर पर काल कर सूचना दर्ज कराये। सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि शासन व उच्च अधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र से लोगो को जागरूक सुरक्षात्मक दृष्टि हेतु अधिक से अधिक कैमरो को लगाये जाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करें। आगामी त्यौहारो दुर्गा पूजा दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सर्तकता सजगता एवं रात्रि पुलिसिंग / रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से करने हेतु निर्देशित किया गया व आईजीआरएस में लगातार विगत 05 माह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर पचदेवरा रहा है जिसको अनवरत जारी रखने हेतु गुणवत्ता पूर्वक समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

