आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास

जौनपुर आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है जिससे कि किसी अप्रिय घटना होने पर या दंगाइयों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाए तो उसे तत्काल पुलिस निपटने में सक्षम हो इन सब को देखते हुए बलवाइयों से निपटने के लिए जौनपुर पुलिस द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर किया गया।इस दौरान बलवाइयों पर पानी की बौछार तथा अश्रु गैस के गोले छोड़े गए। हालांकि इस दौरान पानी की बौछार कर रहे वाटर कैनाल भी फट गए वही कुछ पुलिसकर्मी ठीक से आंसू गैस के गोले भी नहीं छोड़ सके ।डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपदीय पुलिस की कार्यकुशलता को और निपुण व सशक्त बनाने के लिए बलवा ड्रिल कराने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में आज दिनांक 26.02.2023 को पुलिस लाइन जौनपुर के परेड ग्रांउड पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह दिशा निर्देशन व पर्यवेक्षण में बलवा ड्रिल कराया गया। बलवा ड्रिल में जनपद के समस्त थानों से उ0नि0 व मुख्य आरक्षी व आरक्षी सम्मिलित हुए,जिनके द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। बलवा ड्रिल करने वाले पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थानों पर बलवा ड्रिल कराया जायेगा। जिससे पुलिस बल को आने वाले आगामी त्योहार व अन्य परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। बलवा ड्रिल में कुल 09 पार्टियों ने हिस्सा लिया जिसमें 1. एल0आई0यू0 2. सिविल पुलिस 3. फायर सर्विस 4. अश्रु गैंस 5. लाठी पार्टी 6. फायर पार्टी 7. रिजर्व पार्टी 8. फस्ट ऐड 09. वीडियों ग्राफी की पार्टियों ने हिस्सा लिया। बलवा ड्रिल के दौरान जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *