जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आज से किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता सिद्धीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में 13 व 14 नवंबर को कराया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी जौनपुर दिलीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां कर ली गई है और प्रतिभागियों को प्रातः 8:00 बजे से आना होगा, यह दो दिवसीय प्रतियोगिता है।।

