आपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी ने युवती को परिजन से मिलाया
अयोध्या।जीआरपी अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपने घर से नाराज होकर आई युवती को उसके परिजनों से मिलकर सराहनीय कार्य किया।इस संबंध में थानाध्यक्ष जीआरपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि चौकी जीआरपी अयोध्या धाम जंक्शन
पर रविवार को चौकी प्रभारी चन्द्रमणी पाण्डेय कांस्टेबल करूणेश पाण्डेय व महिला कांस्टेबल प्रतिभा कुशवाहा के साथ भ्रमण पर निकले थे।इस दौरान वहाँ दुर्गा पाण्डेय नामक युवती मिली।बताया कि वह अपने घर से नाराज़ होकर चली आई है।वह वापस अपने घर जाना चाहतीं है। जिस पर उक्त युवती को चौकी अयोध्या धाम कार्यालय लाया गया।जहाँ पर उसके परिजन से संपर्क कर उसे उसके परिजन को सौपा गया।युवती के परिजनों ने जीआरपी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा किया।

