आबादी की जमीन को लेकर दो वर्गों में हुई मारपीट : दलित महिलाओं को पीट कर लगाई मढहों में आग

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर रसैना गांव में गुरुवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दलित वर्ग के लोगों के रहयसी 5 मढहों में आग लगा दिया। आग से दलित वर्ग का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में 4 दलित महिलाओं को चोटे आई है जिसमें दो को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उक्त गांव के करिया सोनकर का गांव के यादव वर्ग के लोग से जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार दिन के लगभग 10 बजे यादव वर्ग के लोग अपनी गाय भैंस को लेकर विवादित जमीन पर खूंटा डालकर बांधने का प्रयास करने लगे। इस मामले की सूचना सोनकर पक्ष द्वारा स्थानीय थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरदस्ती बांधे गए पशुओं को वहां से हटाकर विवादित जमीन खाली करा दिया गया। दोनों तरफ से तनाव होने के कारण गुरुवार रात्रि लगभग 3 बजे सोनकर वर्ग के मढई में आग लग गई। इस मामले में सोनकर लोगो का आरोप है कि मढई में आग जानबूझकर लगाई गई है। विरोध करने पर आग लगाने वाले यह लोगों ने हमला करके करिया सोनकर की पत्नी मेढा देवी फूला देवी पत्नी रमेश सोनकर तारा देवी 70 वर्ष पत्नी आलियार सोनकर को लाठी.डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्ष से जुत्तन देवी पत्नी कामता प्रसाद यादव भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों का पुलिस द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार जिला चिकित्सालय में कराया गया है। इस घटना में सोनकर पक्षी 2 महिलाओं को जबकि यादव पक्ष से एक महिला को भर्ती कर लिया गया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी लाइन बाजार सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना के संबंध में शुक्रवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शहर कुलदीप कुमार ने बताया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसैना
गांव में दो वर्गों में आबादी की जमीन को लेकर पुरानी रंजिश थी जिसमें आज सुबह जानकारी मिली की मारपीट हो गई है जिसमें 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं और एक मड़ई भी जला दी गई है इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची है सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है संबंधित धारा में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *