आम आदमी पार्टी जो दावे करती है उसको पूरा करती है:डॉ चित्रलेखा सिंह

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर। जैसे-जैसे नगर निकाय के चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही प्रत्याशियों की दिलों की धड़कन भी तेज हो गई हैं उम्मीदवार अब मतदाताओं को रिझाने के लिए उनके घर घर दस्तक दे रहे हैं और उन्हें अपने पक्ष में वोट करने के लिए तमाम दलीलें भी दे रहे हैं ।चुनाव जीतने के बाद वह क्या करने वाले हैं इसकी भी दुहाई जनता से दे रहे हैं ।सभी पार्टी के चेयरमैन पद के उम्मीदवार अपना अपना एजेंडा जनता के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी का दामन थामे चुनाव मैदान में उतरी डॉक्टर चित्रलेखा सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने एजेंडे को जनता के समक्ष रखा।अपने पार्टी के प्रमुख एजेंडे के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर जनता ने उन्हें चेयरमैन बनाया तो दिल्ली की तर्ज पर नगर पालिका परिषद के अंदर आने वाले हैं सभी मकानों के हाउस टैक्स हाफ वाटर टैक्स माफ किया जाएगा उन्होंने कहा कि महिला होने के नाते महिलाओं के सुविधा के लिए हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। जिससे कि नगरपालिका में आने वाली महिलाओं को अपनी समस्या के लिए कहीं और भटकना न पड़े नगर में भ्रमण के दौरान शौचालयों की कमी दिखी जिसके लिए भी जगह जगह पिंक महिला शौचालय बनाए जाएंगे साथ ही दिव्यांग जनों के लिए प्रमुख मार्गों पर विशेष शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। नगरपालिका के वार्षिक बजट विवरण के साथ नगरपालिका की हर तिमाही में किए गए कार्यों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध होगा जिसे आम जनता आसानी से देख सकेगी नगर में सीसीटीवी कैमरे स्वचालित ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी ।नगर में शुद्ध पेयजल की सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी महिलाओं एवं व्यापारियों की सुरक्षा हेतु गलियों व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही नगर के अंदर संचालित नगर पालिका की स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा जिनकी हालात इस समय बदतर हैं ।इस वर्ष पास हुए हाईस्कूल और इंटर की टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। गाड़ियों की पार्किंग के लिए वाहन स्टैंड बनाए जाएंगे जहां पार्किंग का आधा शुल्क लिया जाएगा उन्होंने नगरपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का भी संकल्प दोहराया है। समय-समय पर हो रही संक्रामक बीमारियों को देखते हुए लोगों को इस से बचाने के लिए शहर में छिड़काव दवाइयों का वितरण भी कराया। जाएगा जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा जिससे कि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में रही के चेयरमैन द्वारा शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं की गई हैअक्सर इस बात की शिकायत मिलती है कि नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में सप्लाई हो रही हैं।श्री सिंह दावा है अगर देखा जाए तो शहरी इलाक़ों सरकारी प्राइमरी स्कूलों की व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है जिसके कारण लोगों को मजबूर होकर प्राइवेट स्कूलों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उनके बच्चों का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है।इस बात पर भी डॉक्टर सिंह ने जोर दिया कि शहरी इलाके में बच्चों के लिए सुंदर पार्क बनाए जाएंगे ताकि लोग अपने बच्चों को छुट्टी के दिनों में ले जाकर घुमा सकते हैं। आम आदमी पार्टी जो दावे करती है उसको पूरा करती है जिसका उदाहरण दिल्ली और पंजाब में हमारी पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्य को देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *