आयुर्वेद एवं अष्टांग योग जागरूकता शिविर का समापन

आयुर्वेद एवं अष्टांग योग जागरूकता शिविर का समापन

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय). लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बी-ब्लॉक, राजाजीपुरम में अष्टांग योग और आयुर्वेद आधारित विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के डॉ. एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार ने डॉ. एस.पी. सिंह का हार्दिक स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सात्त्विक आहार, नियमित दिनचर्या, नैतिक अनुशासन, योग आसन और प्राणायाम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित भोजन, समय पर आराम, मोबाइल के सीमित उपयोग, यम-नियम के पालन तथा ताड़ासन, वज्रासन, शीर्षासन और भुजंगासन जैसे आसनों का नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। डॉ. सिंह ने बताया कि अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और नाड़ीशोधन जैसे प्राणायाम तनाव, अनिद्रा, चिंता और उच्च रक्तचाप में अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अष्टांग योग और आयुर्वेद केवल उपचार नहीं, बल्कि अनुशासित और स्वस्थ जीवन का वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह कार्यक्रम 17 नवंबर से 24 नवंबर तक एलपीएस की लखनऊ स्थित सभी ब्रांचेस में आयोजित किया गया जिसका आज समापन था। अंत में उन्होंने जनरल मैनेजर हर्षित सिंह, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार, सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *