ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में गुरुवार को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया ।पुलिस के अनुसार हत्या आशनाई के चक्कर में हुई। घटना को अंजाम पति पत्नी ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा दिया था। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर पति पत्नी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर खून से सना कंबल बिस्तर कपड़ा व घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गुरुवार को रामदास पुर गांव में रेलवे पटरी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी थी कि तभी शव की शिनाख्त संदीप कुमार निवासी इजरी थाना जलालपुर के रूप में हुई । पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर दो नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर दबिश दे रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपी कल्पना पत्नी अजय 32 वर्ष व अजय कुमार पुत्र जियालाल 32 वर्ष निवासी उर्दू बाजार थाना कोतवाली जौनपुर को मिसिरपुर जफराबाद से गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना का शुक्रवार को खुलास करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार ने बताया कि आशनाई के चक्कर में ही युवक की पति-पत्नी ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में संदीप की अवैध संबंधों को लेकर अजय और उसकी पत्नी कल्पना ने धारदार हथियार से चाकू से हत्या कर दी थी। इसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की गई तो इस घटना में संलिप्त पति-पत्नी की गिरफ्तारी किया है।मौके से चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद किया गया है।संदीप का कल्पना से अवैध संबंध था संदीप कल्पना के पति अजय का दोस्त है। जिस कारण से उसके घर आना जाना था अजय इसको बर्दाश्त नहीं कर पाया। 15 मई को कल्पना की बेटी संध्या का बर्थडे था इस पर संदीप से 10 हजार रुपये की मांग की गई थी संदीप द्वारा पैसे नदेने पर पर पति-पत्नी ने मिलकर योजना बनाकर 17 मई को घर बुलाया और अपने विश्वास में लेकर दोनों दिन भर घूमते रहे रात मछली बनाया अजय ने संदीप को दारू पिलाया और जब वो दारु पीके बेहोश हो गया तो उसे धारदार हथियार चाकू से वार पर दिया और मौत के घाट उतार दिया ।घटना को दूसरा रूप देने के लिये अजय ने संदीप की बाइक पर लाश लादकर पत्नी के साथ रामदास पुर गांव के किनारे रेलवे किनारे छोड़ दिया।अजय गाड़ी चला रहा था जबकि उसकी पत्नी बाइक के पीछे चल रही थी। घटना का निष्पक्ष पूर्ण ढंग से खुलासा करने के लिए जफराबाद थाना अध्यक्ष सहित उनकी पूरी टीम को अपर पुलिस अधीक्षक ने 5000 हजार रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा किया है।

