इनरव्हील क्लब ऑफ फैज़ाबाद का चेयरमैन विज़िट एवं होली उत्सव सम्पन्न
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवादाता)
अयोध्या।इनरव्हील क्लब ऑफ फैज़ाबाद द्वारा रघुकुल सदन में आधिकारिक चेयरमैन विज़िट एवं होली उत्सव का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिय नारायण जी ने अध्यक्ष निशा गोयल, सचिव रेनू रस्तोगी, कोषाध्यक्ष ऋचा कौशल, आईएसओ नीता आचार्य एवं कॉरेस्पॉन्डेंट मोनिका अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों की फाइलों का अवलोकन किया।इस अवसर पर कैलिपर्स वितरण, जरूरतमंद कन्याओं के विवाह सहयोग, पाटेश्वरी देवी मंदिर में चार बेंचों का उद्घाटन तथा सरस्वती शिशु मंदिर में नर्सरी कक्ष का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में पीडीसी नुसरत राशिद, जोनल हेड रीता खत्री, कोऑर्डिनेटर स्नेहलता अग्रवाल एवं स्वाति टंडन सहित क्लब की सदस्याएँ उपस्थित रहीं।संचालन प्रो. मीनू दुबे ने किया। पूर्व अध्यक्ष एकता अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का दायित्व संभाला। रत्ना केवलानी, डिम्पल बंसल, तन्वी बंसल, दीप्ति एवं ममता सिंह द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह को उत्साहपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम सेवा, सौहार्द और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

