इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता) रामनगरी अयोध्या में इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई।इस बैठक मे व्यापारियों ने जीएसटी और कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा की गई.वही इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन के व्यापारियों ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर आपत्ति जताई है।उन्होंने कहा कि कोविड-19 दोबारा तेजी से फैल रहा है इस महामारी से जानकारी और सुरक्षा से बचा जा सकता और व्यापारियों को सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी गई। हम सब व्यापारी हमेशा ग्राहकों के टच में रहते हैं।इस पर विशेष ध्यान देना है कि किस तरीके से इस महामारी से बचा जा सके।इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन के व्यापारी जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।इस ज्ञापन के माध्यम से  व्यापारियों को जल्दी से जल्दी टीका लगाने को लेकर आग्रह करेंगे.व्यापारियों ने जीएसटी को लेकर कहां है कि जीएसटी में नयी चेंजिंग आ रही है।हम सभी व्यापारी जीएसटी को लेकर चर्चा कर रहे हैं बहुत सारी चेंजिंग आ रही है ऑनलाइन की सुविधा को लेकर 10 तारीख तक बिल भेज देना है।अगर नहीं करेंगे तो उसका आईटीसी नहीं मिलेगा।इन सब मुद्दों को लेकर चर्चाएं की जा रही है।इस बैठक में अयोध्या इलेक्ट्रॉनिक डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद उमर ,उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, एवं अशोक जयसवाल, संगठन मंत्री मोहम्मद सोहेल, महामंत्री पुनीत केसरवानी,  मीडिया प्रभारी  हरदीप सिंह,कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद मुबीन ,अजिंदर सिंह ,अंकुश अरोड़ा ,अशफाक अहमद,दिशांत सिंह ,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *