इस वर्ष सत्र 2023-24 का बजट प्रत्येक वर्ष से बेहतर प्रारूप लेकर जनमानस के बीच प्रस्तुत हुआ है। अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही इस वर्ष सरकार की पर्यावरण अनुकूल योजनाएं स्वागत योग्य होंगी। ग्रीन रिसोर्सेज के माध्यम से भारत वसुधैव कुटुंबकम् के भाव को आत्मसार करने के मार्ग पर एक मजबूत कदम रखने जा रहा है।
यह बजट अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ, सर्वसमाज के लिए अपार संभावनाएं लेकर आया है, आइए हम खुले मन से विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाले नए भारत के इस नए बजट का स्वागत करें।

