ई-रिक्शा के लिए 19 रूट निर्धारित : आरटीओ से जल्द होगा वितरण

गोरखपुर शहर में चल रहे ई-रिक्शों के लिए 19 रूट तय कर दिए गए हैं। सभी को जल्द आरटीओ कार्यालय में कैंप लगाकर रूट का वितरण किया जाएगा। सभी का रूट नंबर निर्धारित किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह की मौजूदगी में ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा की शहर में बढ़ती संख्या से जाम की स्थिति हो रही है। रूट निर्धारित नहीं होने से एक ही मार्ग पर अधिक संख्या में ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। यही नहीं सड़क पर ही पार्किंग भी की जा रही है। शिकायतें मिलने के बाद एसपी ट्रैफिक ने आरटीओ की मौजूदगी में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई फैसले लिए। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष राजू शेख, सरवर आलम, मनोज कुमार, रूप नारायण, घनश्याम पासवान आदि उपस्थित थे।

ये फैसले लिए गए

शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए 19 रूट निर्धारित किए गए हैं। शीघ्र ही आरटीओ कार्यालय में कैंप लगाकर रूट का वितरण किया जाएगा।

  • ई-रिक्शा का कलर कोड किसी भी दशा में बदला नहीं जाएगा।
  • सभी ई-रिक्शा को रूट नंबर दिया जाएगा, जिससे शहर में जाम की स्थिति न बने।
  • ई-रिक्शा की बाहरी बनावट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
  • ई-रिक्शा पर पांच सवारी ही बैठा सकते हैं, इससे अधिक नहीं।
  • चौराहों पर जाम का कारण नहीं बनेंगे, चौराहों से पहले या बाद में सवारी उतारेंगे।
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
  • ई-रिक्शा चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *