आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जन समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर माइक भेंट कर उत्कृष्ट शिक्षक व वरिष्ठ पत्रकार आर एल पाण्डेय को सम्मानित किया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला के कार्यालय में जन समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह ने कहा कि संस्था 10 वर्षों से समाज सेवा कर रही है । कोविड-19 के दौरान संस्था ने कई जगह पर लंगर की व्यवस्था की। समय-समय पर संस्था जरूरतमंदों की मदद करती है और लंगर की व्यवस्था करती हैं। लोगों के सहयोग से लंगर की व्यवस्था चल रही है।

