उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट को BCAS की सुरक्षा मंजूरी मिली , DGCA लाइसेंस के बाद अब जल्द शुरू होंगी उड़ानें

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा। उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। एयरपोर्ट को Bureau of सिविल अविशन सिक्योरिटी (BCAS) से सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस मिल गया है। अब अगला कदम डायरेक्टरते जनरल ऑफ़ सिविल अविशन (DGCA) से एयरोड्रम लाइसेंस प्राप्त करना है, जिसके बाद यहां से फ्लाइट संचालन शुरू किया जा सकेगा।
यह मंजूरी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जांच के बाद दी गई है। निरीक्षण के दौरान निगरानी प्रणाली, एक्सेस कंट्रोल, यात्री जांच प्रक्रिया और कार्गो सुरक्षा जैसे सभी मानकों की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ा रही है। एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और NCR क्षेत्र को बड़ा एविएशन हब मिलेगा, जिससे निवेश, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
कई चरणों में विकसित हो रहा जेवर एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद देश ही नहीं, बल्कि एशिया के बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा और हर साल करोड़ों यात्रियों को सेवा दे सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *