उत्तर प्रदेश के विकास में 80000 करोड की 1406 परियोजनाओं का शुभारम्भ

जौनपुर

प्रदेश स्तर पर ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 का उद्घाटन इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा रू0 80000 करोड की 1406 परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया।
इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ में रू0 3.00 करोड से अधिक पूॅजी निवेश करने वाली इकाईयों को मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रोत्साहन हेतु सम्बोधन किया गया, जिसका लाइव टेलीकास्ट जनपद स्तर पर कलेक्ट्रट में किया गया। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रू0 3.00 करोड से कम पूॅजी निवेश वाली औद्योगिक इकाईयॉ मेसर्स आदित्य यार्न डायर्स, प्रो0 श्रीमती रन्जू जायसवाल एवं मेसर्स बोखारा इण्ड0 प्रा0लि0 के प्रो0- आलोक अग्रवाल, औद्योगिक क्षेत्र, सिधवन, जौनपुर को ओ0डी0ओ0पी0 उपहार एवं इन्ग्रेव्ड मेटल प्लेटों का वितरण जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव, उपायुक्त उद्योग के प्रतिनिधि नोडल अधिकारी मो0 रजा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी जय प्रकाश, सहायक प्रबन्धक उद्योग, जिला सूचना अधिकारी, अध्यक्ष, आई0आई0ए0 (चैप्टर) बृजेश कुमार यादव एव जनपद के निवेशकों/औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *