उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ वाराणसी का अधिवेशन / निर्वाचन सिगरा स्थित सिंचाई कालोनी वाराणसी के संघ भवन में हुआ सम्पन्न

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ वाराणसी का अधिवेशन / निर्वाचन सिगरा स्थित सिंचाई कालोनी वाराणसी के संघ भवन में हुआ सम्पन्न

वाराणसी ब्यूरो चीफ
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ वाराणसी का अधिवेशन / निर्वाचन दिनांक 22.11.2025 को सिगरा स्थित सिंचाई कालोनी वाराणसी के संघ भवन में सम्पन्न हुआ। इसमें प्रान्तीय पदाधिकारी सर्वश्री नितेन्द्र श्रीवास्तव महासचिव, उ०प्र० डि०३० महासंघ लखनऊ, श्री राज कुमार गुप्ता, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष, डि०इ०संघ विद्युत एण्ड यांत्रिक, लखनऊ व श्री गौरी शंकर कुशवाहा भूतपूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष डि०ई०संघ जलनिगम सम्मिलित हुए। निर्वाचन की कार्यवाही श्री नितेन्द्र श्रीवास्तव महासचिव उ०प्र० डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ तथा श्री गौरी शंकर कुशवाहा भूतपूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ जल निगम की देखरेख में सम्पन्न हुई। इसमें वाराणसी मंडल के समस्त जनपदों वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर व जौनपुर के सिंचाई (सिविल). सिंचाई विद्युत एवं यांत्रिक, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, जल निगम, कृषि, राज्य विद्युत परिषद आदि विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने भाग लिया। श्री राजेश कुमार सिंह मण्डल अध्यक्ष व श्री जितेन्द्र कुमार यादव मण्डल सचिव सहित निम्न पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को श्री नितेन्द्र श्रीवास्तव, महासचिव ने शपथ दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *