आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा ने
उप जिलाधिकारी, मनकापुर को सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने का दिया आदेश
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जनसुनवाई में प्रस्तुत शेष नरायन शुक्ला पुत्र महावीर शुक्ला, निवासी ग्राम व पोस्ट हरनाटायर, तहसील मनकापुर के सलग्न प्रार्थना-पत्र का अवलोकन करें। प्रार्थी का कथन है कि वजीरगंज-शिलाही मार्ग पर कि०मी० 12 चनेज 11.400 में सड़क के बाँये तरफ अनधिकृत रूप से कराये जाने निर्माण पर रोक लगाने हेतु कल्पित प्रार्थना-पत्र दिये गये, किन्तु स्थानीय स्तर पर विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से अतिक्रमणमुक्त नहीं हो सका है। प्रार्थी द्वारा तालाब भूमि गाटा संख्या – 332 ग्राम इंटर व सड़क सीमा की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने का अनुरोध किया गया है। प्रार्थना-पत्र के साथ संलग्न प्रपत्रों के अवलोकन से विदित है कि इस प्रकरण लोक निर्माण विभाग एवं उप जिलाधिकारी, मनकापुर के कार्यालय से काफी पत्राचार हुए है, किन्तु अतिक्रमणमुक्ति के संबंध में स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
कृपया तत्काल विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ स्वयं स्थलीय निरीक्षण / अभिलेखों का परीक्षण करके नियमानुसार सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराकर 07 दिनस में अवगत करायें।

