एंड्राइड फोन ने बनाया 14 साल के मासूम को मुलजिम, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

 

सुलतानपुर : एंड्राइड फोन से मारपीट का टिप्स लेकर अपने साथी पर आजमाना एक 14 साल के मासूम के लिए जीवन अंधकार मय बनाने वाला हो गया। 4 अगस्त को मारपीट की घटना में 9 वर्षीय ईशान की मौत के बाद 14 वर्षीय किशोर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चलाया जा रहा है। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फरीदीपुर गांव से जुड़ा हुआ है। थाना अध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि एंड्रॉयड फोन से प्रेरित होकर मासूम ने अपने साथी से मारपीट की ‌।‌ सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। मुकदमे को 304b में तरमीम कर दिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *