खेलो इण्डिया सेण्टर जौनपुर का संचालन
जौनपुर 30 अप्रैल 2022 (सू0वि)-
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ’’एक जिला एक खेल योजना’’ खेलो इण्डिया सेन्टर योजना के अन्तर्गत जनपद जौनपुर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में एथलेटिक्स खेल का निर्धारण किया गया है। उक्त के कम में खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के कम खेलो इण्डिया सेन्टर संचालित किये जाने हेतु मानदेय के आधार पर एथलेटिक्स खेल से सम्बन्धित प्रशिक्षक को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु चयनित किया जाना है। चयनित प्रशिक्षक को अधिकतम रू० 25000 प्रतिमाह देय होगा।
मानदेय के आधार पर एथलेटिक्स खेल से सम्बन्धित उन्हीं प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा, जो राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पूर्व में खिलाड़ी हो तथा विगत में चैम्पियन रहे खिलाड़ी को वरीयता दी जायेगी। यहां राष्ट्रीय स्तर से तात्पर्य प्रदेश की टीम की ओर से राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से है। आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा भारतीय नागरिक कहीं का भी हो, आवेदन कर सकता है।
अतः इच्छुक एवं योग्य खिलाड़ियों को अवगत किया जाता है कि एथलेटिक्स खेल के खेलो इण्डिया सेन्टर के प्रशिक्षक के रूप में अपना आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय, जौनपुर (इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर) में 01 मई 2022 से 18 मई 2022 की सांय 5.00 बजे तक जमा कर दें। अंतिम तिथि 18 मई 2022 के उपरान्त किसी भी दशा में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। खिलाड़ी को अपने शैक्षिक योग्यता, खेल योग्यता सम्बन्धी स्व-प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में सम्पर्क करे।

