एटीएस अफसर बनकर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी

एटीएस अफसर बनकर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी
-डेढ़ घंटे तक कॉल कर बनाया मानसिक दबाव

सुलतानपुर। साइबर ठगों ने इस बार निशाना बनाया है देहात कोतवाली क्षेत्र के उतुरी गांव के निवासी भाजपा के विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह को। खुद को एटीएस क्राइम ब्रांच, मुंबई का अधिकारी बताने वाले शख्स ने फोन पर “डिजिटल अरेस्ट” की धमकी देकर लगभग डेढ़ घंटे तक मानसिक दबाव बनाया। मामले में साइबर क्राइम ब्रांच सुलतानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
तहरीर के मुताबिक 02 मार्च 2026 को दोपहर 12:22 बजे से 1:39 बजे के बीच अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल आए। कॉलर ने खुद को एटीएस अधिकारी बताते हुए गंभीर आरोपों में फंसाने और तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी। “डिजिटल अरेस्ट” का हवाला देकर डराया गया और पूछताछ के नाम पर लंबी बातचीत की गई। एमएलसी ने इसे सुनियोजित साइबर ठगी का प्रयास बताते हुए कहा कि इस तरह की कॉल आम लोगों को भी आ रही हैं, जिनसे लोग भयभीत होकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
साइबर क्राइम ब्रांच ने कॉल डिटेल खंगालने और नंबर ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *