एलपीजी गैस की कीमत घटी, कॉमर्शियल सिलिंडर के अब देने होंगे इतने रुपये, जानें दिल्ली में क्या हुई कीमतें

दिल्ली-:

जून माह के पहले ही दिन एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कटौती हुई है। तेल कंपनियों ने एक जून को एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम कम कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी कीमत के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 83 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए अब 1773 रुपये देने चुकाने होंगे। पहले यह सिलिंडर 1856.50 रुपये में ग्राहक को मिल रहा था। हालांकि घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह पहले के दाम पर ही आपको मिलेगा।

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलिंडर की नई कीमत
राजधानी दिल्ली में पहले गैस सिलिंडर 1856.50 रुपये में मिल रहा था, लेकिन अब 1773 रुपये देने होंगे। कोलकाता में पहले 19 किलो के सिलिंडर के 1960.50 रुपये चुकाने पड़ रहे थे, लेकिन नई कीमतों के मुताबिक अब 1875.50 रुपये ग्राहक को देने होंगे। ऐसे ही मुंबई में पहले 1808.50 रुपये देने पड़ रहे थे, अब कॉमर्शियल सिलिंडर के 1725 रुपये देने पड़ेंगे। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2021.50 रुपये थी, लेकिन अब घटकर यह कीमत 1937 रुपये रह गई है।

घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में बदलाव नहीं

आपको बता दें कि तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में एक मार्च को परिवर्तन किया गया था। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं

इस अलावा, पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *