एल.पी.एस. में बाल दिवस पर बच्चों ने किया अष्टांग योग

एल.पी.एस. में बाल दिवस पर बच्चों ने किया अष्टांग योग

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए-ब्लॉक राजाजीपुरम में आज आयुर्वेद एवं अष्टांग योग जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राकृतिक स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और योग के महत्व को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एस.पी. सिंह, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे।

डॉ. सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि सही आहार-विहार अपनाकर तथा चाऊमीन, पिज़्ज़ा, बर्गर और समोसा जैसे जंक फूड से दूरी बनाकर शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखा जा सकता है। उन्होंने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने और समय के सही उपयोग पर भी जोर दिया। डॉ. सिंह ने अष्टांग योग के सिद्धांतों—यम, नियम, आसन और प्राणायाम—के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इनका नियमित अभ्यास बच्चों को तनाव व चिंता से दूर रखकर उन्हें निरोगी, स्वस्थ एवं दीर्घायु बना सकता है।

इस अवसर पर चीफ इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह, मीडिया हेड विजय मिश्रा, प्रिंसिपल भारती गोसाई तथा लगभग 700 विद्यार्थियों ने सहभागिता की और विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास किया।

लखनऊ पब्लिक कॉलेज प्रबंधन ने ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं योग संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *