एसकेडी अकादमी में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

एसकेडी अकादमी में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ।

एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत संचालित एसकेडी अकादमी की सभी शाखाओं में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सत्य, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दिए गए गुरु जी के महान बलिदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने गुरु तेग बहादुर जी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह ने कहा,
“श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान हमें सत्य, सहिष्णुता और मानव गरिमा के लिए सदैव खड़े रहने की प्रेरणा देता है। ऐसे मूल्य ही हमारे विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन करते हैं।”
कार्यक्रम का समापन शांति, एकता और नैतिक मूल्यों के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *