एसपी ग्रामीण की देखरेख व सीओ सदर के नेतृत्व में गोसाईगंज पुलिस ने होली से पूर्व हुई फायरिंग में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,एक फरार
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के सख्ती के चलते सीओ सदर अरविन्द सोनकर के नेतृत्व मे गोशाईगंंज पुलिस ने अभी होली से पहले गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मे शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।और इसमें फरार चल रहा एक आरोपी शीघ्र ही पुलिस की हिरासत से अभी भी फरार है।मालूम हो कि जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 96 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया।पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।पुलिस का कहना है कि वह भी जल्द ही कानून के शिकंजे में होगा।यह पूरी कार्रवाई एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर के निर्देश पर तथा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।सीओ सदर अरविंद सोनकर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गोसाईंगंज शारदेंदु दूबे और उनकी टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की।मालूम हो कि यह घटना 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे की है।घटना ग्राम काजीपुर गाड़, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या में हुई थी। मृतक की पहचान भूपेन्द्र सिंह (42 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी अंकारीपुर थाना गोसाईंगंज के रूप में हुई। बताया गया कि जमीन की कब्जेदारी को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया।इसी विवाद में आरोपियों ने वादी यतेन्द्र सिंह के भाई भूपेन्द्र सिंह को दो नाली बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया।पुलिस ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की।इसके बाद 5 मार्च 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो नाली बंदूक और कारतूस भी बरामद कर लिए। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।उनमें चन्द्रप्रकाश वर्मा (62 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय ठाकुरदीन वर्मा,अमित वर्मा (28 वर्ष) पुत्र चन्द्रप्रकाश वर्मा और चन्द्रजीत वर्मा (35 वर्ष) पुत्र चन्द्रप्रकाश वर्मा शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम काजीपुर गाड़, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या के निवासी हैं।गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है, जिसमें एक अदद दो नाली लाइसेंसी बंदूक, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक डीवीआर शामिल है।पुलिस ने इस मामले में मु.अ.सं. 050/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 103(1), 109(1) बीएनएस तथा 30 आर्म्स एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ मारपीट, धमकी तथा अन्य गंभीर धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने में थानाध्यक्ष शारदेंदु दूबे सहित गोसाईंगंज थाना पुलिस की दो टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस संबंध में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि अपराधी कितनी ही पहुंच वाला क्यों ना हो अगर वह अपराध करता है तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहे।

